click code

www.hamarivani.com

Thursday, June 21, 2012

कुछ अनुभव जिंदगी के

पहले  से  मम्मा  पापा  अपने  बेबी  के  लिए  शुक्रवार का   फास्ट  करते  थे  पर  अब  मम्मा  नहीं  कर  पाती  तो  पापा  करते  हैं .आज  पापा  का  फास्ट  है . मम्मा  उनको  अच्छी  सी  काफी  बना  के  देगी .आज  दादी  ने  मम्मा  को गंदे से बोला   तो  उसे  भी  गुस्सा  आ  गया  और  उसने  दादी  को  जवाब  दे  दिया .पर  बाद  में  पापा  बहुत  गुस्सा  हुए   तो  फिर  मम्मा  ने  सॉरी  बोला  और  किसी  तरह  पापा  को  मनाया  और  उनके  लिए  खाना  बनाया .बहुत  मुश्किल  था  मम्मा   के  लिए  पर  वो   पापा  को  बहुत  प्यार  करती  है .ये  दिन  तो  जैसे  तैसे  गुजर  ही  गया  और  थोडा  थोडा  नोर्मल  हो  गया . सुबह  उठ  के  पापा  ने  मम्मा  को  उठाया   तो  थोडा  ठीक  लगा . फिर  भी  मम्मा  का  मूड  ठीक  नहीं   हो  पा  रहा  था  तो  उसने  पापा  को  बोला  कि मामा  के  घर  ले  जा  दो . वो  मान  गए  और  फिर  मम्मा  ख़ुशी  ख़ुशी  सो  गयी  की  वो  कल  घुमने  जाएगी .
              आज तो  मम्मा  बहुत  खुश  है . हम  ब्रेकफस्ट  कर  के  चले  जायेंगे  और  शाम  को  वापस  आयेंगे .ब्रेकफस्ट  में  पोहा  खा  के  हम  लोग  चले  गए .दिन  में  मम्मा  की  फर्मायशी           कढी  और  पालक  की  सब्जी  खायी . शाम  को  नानी  ने  आलू   बांये  थे  उनको  खा  के  हम  लोग  वापस  आ  गए .घर  आ  के  दादी  के  लिए  रोटी  बनायीं  क्यूंकि  उनका  फास्ट  था  और  सो  गए . अब  सब  कुछ  ठीक  हो  गया .
                   अगले  दिन  पापा  मम्मा  के  लिए  मसाला  ओट्स  और  ढोकला  लाये . अब  किसी  दिन  बनाएगी  और  शायद  उसके  छुट  को  भी  अच्छा  लगेगा . पापा  कभी  कभी  गाना  गाते  हैं  “छुट  भेल  मेरे , छुट  भेल  मेरे , मेरे  जान  है  तू , मेरे  शान  है  तू ” और  मम्मा  खुश  होती  है .
                    अब  तो  तुम  बहुत  देर  देर  तक  उठे  रहते  हो  शायद  और  मूवमेंट  करते  हो .मम्मा  को  किक करता  है  न  बेबी .अब  पापा  को  भी  फील  होने  लगा  है . तुम  को  शायद  जगजीत  सिंह  पसंद  आये  क्यूंकि  उसकी  गजल  सुन  के  तुम  मूवमेंट  करते  हो  और  जब  मम्मा  फ्रूटी  पीती   है  तो  भी .पापा  ने  पता  लगाया  की  जब  मम्मा  फ्रूटी  पीती  है  तो  पेट  ठंडा    हो  जाता  है  और  तुम  वहां  से  भागना  चाहते  हो . अब  पापा  तुम्हारे  साथ  खेलने  भी  लगे  हैं  और  तुम  उनको  रिस्पोंस  भी  देने  लगे  हो .उनकी  आवाज  सुन  के  तुम  ज्यादा  मूवमेंट  करते  हो .पापा  की  आवाज  पसंद  है  न  पापा  के  बेबी  को .

                     मम्मा  का  वेट नहीं  बढ़  रहा  है .इस  से  पापा  बहुत  परेशान  हैं . आजकल  वो  मम्मा  का  और  ज्यादा  ध्यान  देने  लगे  हैं . और   मम्मा  के  लिए  बनाना  शैक  बनाते  हैं .अपने  पापा  को  थैंक  यू  बोलो  क्यूंकि  वो  तुम्हारा  और  मम्मा  का  बहुत  ध्यान  देते  हैं .वो बहुत  सारे  जूस  भी  ले  के  आये  हैं  जिससे  मम्मा   उनको  पिए  और  बेबी  को  भी  मिले  . और  रोज  मम्मा  खजूर खाती  है . तुमको  अच्छा  लगता  है  न ??आजकल  मम्मा  मोर्निंग  में  वाक  के  लिए  जाती  है  तो  पापा  भी  साथ  आते  हैं  क्यूंकि  कभी  कभी  वो  फैंट  हो  जाते  है  पर  इस  से  पापा  का  जिम  जाना  छुट  जा  रहा  है  और  उन्हें  बेसमेंट  में  ही  दौड़ना  पड़ता  है .
              २३  मार्च  से  नव्रत्रियाँ  भी  शुरू  हो  रही  हैं . तुम्हारी  दादी  पूरे  फास्ट  लेंगी  पापा का   भी  क्यूंकि  उस  दिन  शुक्रवार  भी  है . आज  तो  तुमने  बहुत  ही  मूवमेंट किया  शायद  बहुत  खुश  हो .कल  हमें  बैंक  जाना   है .
             आज  हम  जयनगर  गए  वहां एक्सिस  बैंक  में  मम्मा  का  अकाउंट  खुलवाया  और  दोनों  ने  मौसमी  का  जूस  पिया  जो  की  बहुत  ही  रेफ्रेशिंग  था . उस  के  बाद  मम्मा  ने  छोला  भटूरा  और  पापा  ने  रोटी  करी   खायी . और  बहुत  सारा  सामान  लेने  के  बाद  वापस  आ  गए . पर  तब तक  तुम्हारी  दादी  का  मूड  फिर  से  ऑफ था  चलो  कोई  नी  रोज  की  ही  बात  है  फिर  शाम  को  उन्हें  ले  के  मंदिर  गए . और  आ  के  मम्मा  ने  उनके  लिए  सब्जी  बनायीं जो  पापा  ने  पहले  से  काट  कर  के  गए  थे . मम्मा  पापा  का  पेटू  भरा  है  वो  दोनों  नहीं  खायेंगे . फिर  रात  को  मम्मा  ने  मिल्क  पिया  और  दोनों  सो  गए .

                आज  सुबह  उठ  के  मम्मा  पापा  वाक  के लिए  गए . शायद  हम  कहीं  घुमने  जायेंगे   तुम्हारी दादी के  साथ .अभी  मम्मा  ने  ब्रैड    सैंडविच  बनाया  पर  शायद  तुम्हे  अच्छा  नहीं  लगा  क्यूंकि  वो  नहीं  खा  पाई  और अभी  तुम्हारी दादी के  लिए  बनाना  शेक भी  बनाया .अपने  और  पापा  के  शेयर  का  रैफ्ज्रेटर  में रख  दिया .आज  तुम्हारे  पापा  मम्मा  से  कुछ  गुस्सा  हैं  समझ  नहीं  आता  कैसे  मनाऊं    उनको .तुम  मुझे  कुछ  हेल्प  करो            
               पहले  हमको  उठने  में  लेट  हो  गया  फिर  किसी  तरह  जल्दी  जल्दी  तैयार  हो  के साउथ  सिटी  के   पार्क  गए . फिर  मम्मा  ने  आ  के  खाना  बनाया . आज  थोडा  थोडा  सर दर्द  हो  रहा  है  और  पापा  भी  फिर  से  गुस्सा  हो  गए  हैं  क्यूंकि  वो  दादी  से  कह  रहे  थे  मेरा  कोई  और  कमिटमेंट  नहीं  होता  तो  वो  उन्हें  छोड़  देते  तो  मम्मा  ने  कहा  कि  तुम  जाना  चाह  रहे  हो  तो  चले  जाओ  वो तुम्हारे मामा के घर  चले  जाएगी पर  फिर  भी  वो  गुस्सा  ही  हैं .अब  मम्मा  कैल्सियम  खा  के  सोने  वाली  है . समझ  नहीं  आ  रहा  पापा  का  वेट  करे  या  सो  जाये . देखती  हूँ  थोड़ी  देर  फिर  सो  जाउंगी .
               अभी  अभी  मम्मा  को  वोमिट  भी  हो  गयी  चलो  तब  तक  पापा  भी  आ  गए  फिर  बाद  में  शायद  तुम्हे  भूख  लग  गयी  तो  उन्होंने  मैगी बनायीं  और  फिर  हम  मैगी  खा  के  सो  गए .आज  सुबह  उठते  के  साथ  ही  मम्मा  के  कंधे  में  दर्द  हो  रहा  है  पता  नहीं  क्यूँ .अभी  ब्रेकफास्ट  में  आलू   का  पराठा  बनेगा . आज  एक  गड़बड़  हुई  मम्मा  से  माइक्रोवेव  का  डब्बा  खराब  हो  गया  सब्जी  बनाने  में . मम्मा  बहुत  डर  गयी  थी  तो  पापा  ने  कहा  कि  दादी  को  बताएँगे  कि  पापा  से  खराब  हुआ  वर्ना  मम्मा  की  डांट पड़ेगी .आज  हमारे  वहां  लाइट  नहीं  है  और  पापा  को  ऑफिस  जाना  था  पर  मम्मा  की  तबियत  ठीक  नहीं  है  तो  वो  नहीं  गए .शाम  को  दादी  के  लिए  लौकी  की  सब्जी  बने  है .तुम्हारे  छाछा  और  दादी  खा  रहे  हैं  मम्मा  पापा  बाद  में  खायेंगे .आज  शायद  पापा  देर  तक  ऑफिस  का  कम  करेंगे.
               सुबह  उठ  के  मम्मा  पापा घुमने  के  लिए  गए  और  फिर  मम्मा  ने  जल्दी   से नाश्ता  बनाया  क्यूंकि  हमारे  कम  वाली  जल्दी  आने  वाली  थी . लंच  में  तो  आज  बहुत  सारी  चीजे  बनी  थी  बड़ी , गोभी  की  सब्जी  और  रायता . खाना  बहुत  अच्छा  बना  था .मम्मा के लैपटॉप में वालपेपर सेट नहीं होता पापा ने बहुत मुश्किल से आज एक छोटे से बच्चे  का  फोटो लगाया शयद जब तुम हमारे पास आओगे तो तुम भी ऐसे ही लगो इसलिए मम्मा हर टाइम उसे देखना चाहती है. पापा को थैंक यू बोलना पड़ेगा अब हम दोनों को. अभी तुमने जोर से मूवमेंट किया शायद तुम मम्मा से सहमत हो.
                    आज पापा मम्मा को खाने की टेबल में खाते हुई अकेला छोड़ के तुम्हारे दादी और चाचा के साथ गप मरने चले गए जबकि मम्मा ने दिन भर बिलकुल भी परेशां नहीं किया ठीक है उनसे बात करना भी जरुरी है पर मम्मा को भी तो बुरा लगता  है. पहले तो मम्मा बहुत उदास हुई फिर उसने सोचाकी वो क्यूँ उदास हो जब तुम हो उसके पास.वो अकेले थोड़ी न है. पापा को मम्मा के साथ नहीं बैठना तो क्या हुआ तुम तो हो ही न उसके पास. अब आ के पूछ रहे हैं कि ठीक से बात क्यूँ नहीं कर रही पर मम्मा  नहीं बताएगी. वो अपने बेबी  के साथ बात करेगी.आपके पापा आ के सो भी गए हैं. मम्मा को नींद नहीं आ रही क्यूंकि एक तो तुम खेल रहे हो दूसरा वो दिन में बहुत सोयी है. आज मम्मा को इतनी नींद आई कि उठते समय उसे याद ही नहीं था कि वो यहाँ है.उसे लग रहा था कि वो तुम्हारे नानी के घर है और वो अभी उसे चाय बना के देगी.पर मम्मा तो वहां है ही नहीं.आज मम्मा को तुम्हारे नाना, नानी और मामा कि बहुत याद आ रही है. आज तुम्हारे नाना कि जोइनिंग का लैटर भी बन गया है अब पता नहीं कितना टाइम और लगेगा.चलो अब मम्मा भी सोने कि कोशिश करते है. अब कल बात करेंगे तुम भी सो जाओ.
                कल मम्मा तुमसे बात नहीं कर पाई ठीक से.आज शुक्रवार है तो तुम्हारे पापा का भी दादी के साथ व्रत है.मम्मा ने ब्रेकफास्ट में अपने लिए ढोकला और इन लोगों के लिए बनाना शेक बना और अभी अपने लिए खिचड़ी बना रही है जिसे बनाते बनाते मम्मा का हाथ जल गया थोडा सा बर्फ लगाया अभी पापा से पूछना पड़ेगा क्या कुछ लगाने के लिए है जिससे थोडा जलन कम हो.तुम तो अब बहुत ही खेलने लगे हो अपनी मम्मा के साथ. बी मुझे लगता है शायद तुम लात भी मरने लगे हो.ऐसा लगता है शायद तुम बहुत जोर से धक्का दे रहे हो.बहुत अच्छा महसूस होता है तुम्हे ऐसा करते हुई देखना.अब मम्मा का खाना बनने वाला है तो वो देखने जा रही है कि कैसा बना है. शायद तुम्हे भी अच्छा लगे क्यूंकि आज तक तुमने उरद दाल वाली खिचड़ी नहीं खायी है.आज मम्मा ने पापा के लिए एक गाना शेयर किया है.पर उन्होंने तो देखा ही नहीं "तू जहाँ जहाँ चलेगा मेरा साया साथ होगा".अब हम दोनों मिल के देखते हैं कि वो कब उसे देखंगे.अभी बहुत मुश्किल से मम्मा का वेट बाधा है ५६.१ .आज तुम्हारे पापा खुश होंगे शायद.चलो अब कल बात करेंगे और आज खेल क्यूँ नहीं रहे हो? आज तुम्हारे पापा गाना गा रहे थे "छुट भेल में तेरा पापा हूँ,में तेरा पापा हूँ" और हाँ एक बात बताना तो भूल गयी तुम्हे कल तुम्हारे पापा ने तुम्हे गिटार बजा के सुनाया और तुमने भी उन्हें खूब रिस्पोंस दिया. चलो अब मम्मा सो रही है पापा भी आ गए हैं.
                   आज मम्मा पापा सुबह सुबह बारिश की आवाज से उठे.ये इस साल की पहले बारिश है.सब लोग इसका बहुत लम्बे टाइम से इन्तजार कर रहे थे. शायद अब थोडा मौसम ठीक हो जाये वर्ना तो बहुत गरम हो रहा था . फिर हम लोग घुमने के लिए बहुत दूर तक गए वहां एक पहाड़ी तरह का मंदिर भी देखने को मिला . आ के मम्मा ने आलू के पराठे बनाये.
                  कल भी मम्मा टाइम नहीं दे पायी तुम्हारे लिए. कल हम लोग तुम्हारे पापा की मौसी के  घर गए थे और तुम्हारे दादी वहीँ रह गए.आज दशहरा है तो मम्मा ने हलुवा और मेथी पूरी बनायीं.आज दिन के खाने के लिए तुम्हारी बड़ी नानी के घर जाना है क्यूंकि टीटी मामा भी अब अपने घर जा रहा है तो मम्मा उससे मिलाने के लिए जाएगी. तुम्हारी दादी भी हमारे साथ चलेंगी और शायद वापस घर आते समय हमारे साथ अनामिका भी आये यहाँ रहने के लिए.क्यूंकि आजकल उसकी छुट्टियाँ हैं.रात के लिए तो मम्मा का खाना बना हुआ है कल मम्मा ने रात को पलक पनीर की तरी बांयी थी और मटर की दाल भी है.कल से मम्मा पापा की फाइट भी हो जा रही है बार बार.अब पता नहीं कैसे सही होगी? अभी तुम खेलने भी लगे हो. अब मम्मा पापा के पास जा रही है.
             आज मम्मा बहुत दिन बाद बात कर रही है.पहले पापा की तबियत खराब हुई फिर मम्मा की . बहुत जुखाम हुआ था. बड़ी मुश्किल से ठीक हुआ. उन्ही दिनों स्कैन के लिए भी जाना था तो डॉक्टर ने कहा की तुम छोटे लग रहे हो तो मम्मा पापा बहुत परेशां हो गए. पापा ने तो दिन भर जाँच पड़ताल तो पता लगा की सब ठीक है और अगले दिन डॉक्टर ने कहा की सब ठीक है तो जान में जान आई. बिच में हम जौर भी गए थे घुमने के लिए कोई दीदी हैं उन्होंने खाने के लिए बुलाया था.आज अल्मोरा में तुम्हारे एक मामा हैं जिनकी शादी हो रही है मम्म भी जाना चाहती है  पर मम्मा ने सारी तैयारियं फ़ोन में सुनी तो अच्छा लगा और तुम्हारे एक नयी मामी आ गयी है आज.
           मम्मा बहुत गन्दी हो गयी है ना आजकल.बहुत टाइम हो गया तुमसे  बात करे.१८ अप्रैल को तुम्हारे दादी चली गयी हैं और इस दिन तुम्हारे मामी का जन्मदिन भी था.पहले मम्मा पापा दादी को छोड़ने कोरामंगला गए और फिर उन दोनों का फिर से झगडा हो गया तो मामी के घर नहीं जा पाए. फिर शाम को पार्टी में गए. बहुत मजा आया .फिर मम्मा ने एक सूट भी खरीदा अपने लिए.आज अक्षय तृतीया है तो मम्मा ने पापा का दिया हुआ पेंडेंट पहना है.आज मम्मा पापा की   शादी  को १० महीने हो गए हैं.
           अब तो तुम बहुत जोर से खेलने लगे हो.कल तुमने एक जोर का धक्का दिया जिसमे कुछ आवाज भी आ रही थी.और तुम्हारे पापा को भी सुने दे. कल उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके गाल पे तुमने छुआ हो.'बुडुक-बुडुक' की सी आवाज आई थीअब मम्मा की भूख  भी बढ़ गयी है वो ज्यादा खाना  खाने  लगी है.अभी पापा बाल  कटवाने गए हैं.

No comments:

Post a Comment