click code

www.hamarivani.com

Thursday, December 6, 2012

एक नया स्पंदन:सान्वी


      ९ अगस्त को ये लोग पहुँच गए. अब सब  तुम्हारे आने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं.अब १५ दिन और बचे हैं जब कि तुम हमारे पास ही होगे. डॉक्टर के हिसाब से सब कुछ नार्मल ही है.बस आजकल मम्मा मजे से खा पी रही है और तुम्हारे लिए सामान ठीक से लगा रही है.
               १८ अगस्त को हॉस्पिटल गए तो डॉक्टर ने कहा अगर दर्द नहीं हो तो २४ अगस्त को एडमिट हो जाना.और हम लोग ख़ुशी ख़ुशी वापस आ गए. पर आप तो शुरू से ही  बहुत शोशेबाज हो तो २४ तक का वेट नहीं कर पाए और २० अगस्त को ही मूवमेंट करना कम कर दिया.अब तो हॉस्पिटल जाना ही अंतिम चारा था तो गए वहां पता लगा कि धड़कन भी थोडा सा कम है. डॉक्टर के हिसाब से खाना खाने के बाद दुबारा टेस्ट करवाना था तो घर वापस आ गए फिर शाम को गए. वहां बोला गया कि मम्मा को एडमिट हो जाना चाहिए रात को निरीक्षण के बाद वो लोग सुबह से पेन शुरू करवाएंगे.

                                                                                             
           बस सुबह से पेन शुरू होने के साथ ही एक लॉन्ग मेराथन भी शुरू हुई जो  कि २२ अगस्त को ३ बज के ३६ मिनट  पे समाप्त हुयी.
           





जब डॉक्टर ने बताया कि तुम आ गए हो तो मम्मा ने पूछा
बेबी गर्ल? क्यूंकि मम्मा पापा को बेबी गर्ल ही चाहिए थी.
इस तरह से हमारा सपना पूरा हुआ और तुम हमारे हाथों
 में आ गयी.







                             इसके साथ ही ब्लॉग को नाम मिला "एक नया स्पंदन:सान्वी"
 
 

दूसरा हॉस्पिटल ट्रिप: 6 अगस्त


 कभी कभी डॉक्टर बोलती है की तुम्हारी ग्रोथ बहुत कम है इस लिए  तुम ३१ जुलाई के बाद कभी भी आ सकते हो.पर मम्मा पापा की मेहनत रंग लायी और स्कैन में सबकुछ ठीक आया.अब तुम्हारा वेट २.१ किलोग्राम हो गया है . ९ को तुम्हारे स्वागत के लिए दादी नानी भी यहाँ पहुँचने वाले हैं.
         
          ६ अगस्त को हम लोगों ने रात का खाना खाया और सोने चले गए. फिर से पेट दर्द हुआ तो सोचा होता रहता है पर थोड़ी देर बाद कपकपी भी होने लगी जिससे पापा बहुत दर गए और मम्मा को हॉस्पिटल ले गए. अब तो लगा कि बस तुम आ ही गए. रात भर मशीन में रहने के बाद पता चला ली अभी भी टाइम बचा है तो सुबह कुछ टेस्ट करवाने के बाद हम घर वापस आ गए.यहाँ पर रात का एक फोटो लगा रही हूँ
       

Saturday, August 4, 2012

बन्दर बन्दर और सिर्फ बन्दर!!!

    तुम्हारा इन्तजार करते हुए सब कुछ मजे में चल रहा था कि हमारे वहां बन्दर आने लगे.बन्दर बन्दर और सिर्फ बन्दर!!! जिससे कि बहार आना जाना, खिड़कियाँ खोलना सब कुछ मुस्किल हो गया यहाँ तक कि तुम्हारा चाचा वन्हे करंट देने को भी तैयार हो गया.ये मम्मा के लिए बहुत मुश्किल सा था तो पापा को इस के लिए मन किया गया. आजकल तुम्हारा चाचा गाड़ी सिख रहा है तो पापा छुट्टी के दिन उसे सिखाने जाते हैं.एक दिन जब दोनों लोग नहीं थे तो बन्दर मम्मा के हाथ से करछी ही छीन ले गया.तो अब सब खिडकियों में जालियां लगायीं गयी जिससे थोडा कुछ रहत सी मिली. अब तुम्हारे आने का भी कुछ कम ही समय बचा है बस बीस दिन और तो घर बदला भी नहीं जा सकता क्यूंकि यहाँ से हॉस्पिटल बहुत नजदीक है.  

Saturday, July 28, 2012

पहला हॉस्पिटल ट्रिप:13 जुलाई


        एक बात तो तुम्हे बताना भूल ही गए की हमारा एक घर हैदराबाद में है, जिसे  किराये में दिया हुआ है . पर   परेशानी  कि हमारा किरायेदार जा  रहा  है  तो समझ में नहीं आ रहा की पापा वहां जाएँ या नहीं.पापा मम्मा  को छोड़  कर  के  नहीं जा पाए. लेकिन ये एक समझदारी भरा निर्णय रहा क्यूंकि 11जुलाई को तुम्हारे  दद्दा  का  जन्मदिन  था , वहां से आने के बाद  मम्मा के पेट में अचानक से दर्द हुआ     और  वो   एडमिट   हो गयी   .हम  लोगों   को लगा   जैसे  अब  तुम  आने ही   वाले   हो  . पर वहां जा के पता चला  कि अभी   समय बचा  है.थोडा समय  वहां बिताने के बाद हम वापस आ गए . ये तुम्हारे लिए  अच्छा  है कि तुम  पूरे   समय  के बाद ही  आओ   जिससे   कोई   परेशानी न   हो   .और  हम  दद्दा के वहां से तुम्हारे लिए  कुछ  सामान  भी  ले  आये   थे   उस  दिन   ही   जिन्हें  धूप   दिखा    कर संभालना  है

Tuesday, July 24, 2012

पापा मम्मा की पहली वर्षगांठ

            फिर से बहुत दिन बाद मम्मा बात कर रही है, बहुत गन्दी बात है ना,मम्मा तुम्हारे पापा के लिए टी-शर्ट  लायी है पहनने के लिए. पर हमारा प्रोग्राम चेंज हो गया क्यूंकि पापा को भी मम्मा के जैसे रंग की शर्ट पहनाएंगे।आजकल मम्मा की तबियत ठीक नहीं रहती ज्यादा तो पापा ने सब लोगों को बाहर पार्टी देने का सोचा है।
           तो सुबह सुबह पापा मम्मा के लिए फूल  लेने गए बिना बताये  और मम्मा ने सोचा पता नहीं कहाँ गए और एक बहुत ही अच्छा सा केक भी उन्होंने मंगवाया था जो कि उन्हें बहुत तारीफ दिलवा गया।हम सब लोग खाने के लिए माखन भोग गए और बहुत मजे किये। उसके अगले दिन हम दोनों लोग पिक्चर देखने और डिनर के लिए गए। इस तरह से हम लोगों ने काफी मस्ती की.अब हम तीनो मिल के मस्ती करेंगे नेक्स्ट टाइम .
 

Thursday, June 21, 2012

बहुत सारी बातें एक साथ

आजकल मम्मा तुमसे बहुत कम बात कर रही है.तुम गुस्सा तो नहीं हो ना ? हम लोग मूवी देखने गए थे जन्नत मम्मा को अच्छी लगी और उसके बाद मस्त कलंदर जा के खाना खाया .आजकल आम भी आने लगे हैं जो की  बहुत टेस्टी हैं.तुम्हारे पापा की मैराथन रेस भी है २७ मई को. वो उसके लिए तयारी कर रहे हैं और आजकल खाना भी नहीं खा रहे .मम्मा को बहुत चिंता हो रही है.
            तुम्हारे मामा के घर में मेहमान आये हैं तुम्हारे मौसी लोग. हम लोग उनसे मिलने और फाउन्टेन शो देखने गए. पर आज तो शो बंद था और फिर ऐसे ही इधर उधर गुमते रहे.कल तुम्हारे मामा की शादी की वर्षगाँठ थी तो अब आज हमने वहां जा के मजे करे.फिर वो लोग कोतलिंगेश्वर मंदिर गए. हम लोग भी जायेंगे तुमको ले के बाद में.आज मम्मा का व्रत भी था और अगले दिन वो लोग हमारे वहां आये थे.बहुत  सारी बातचीत के बाद वो लोग चले गए. अब अगले दिन हम लोग घुमने जायेंगे उन के साथ क्यूंकि पापा ने छुट्टी ली है.अब हुआ ये की हमारे पास बहुत सरे विकल्प थे जाने को. पर गए वहां जहाँ जाने को सोचा ही नहीं था. तो ऐसा करते करते हम पहुंचे उल्सुर लैक. वहां पे बोटिंग भी होती है  और एक पार्क भी है नजदीक में . वहां मस्ती करने के बाद हम लोग गए फाउन्टेन शो देखने. आज वो खुला मिला और अंत में खाना खा के वो लोग अपने घर और हम अपने घर आ गए. अब तयारी करते करते १० दिन हो गए हैं.पापा के एक फ्रैंड भी जायेंगे रेस के लिए तो उनके साथ मम्मा भी जाने वाली है.हम लोगों ने बहुत मजे किये और वापस आ के आराम किया. पापा ने अच्छा नहीं किया रेस में पर कोई बात नहीं वो तयारी नहीं कर पाए थे. अगले साल अच्छा करेंगे. हम सब जायेंगे उनके साथ.अब उनका वेट भी कम हो रहा है धीरे धीरे. तुम्हारे आने तक तो एकदम स्मार्ट पापा बनने वाले हैं वो.
            आज तुम्हारे मामा का जन्मदिन भी है. हम लोगों को जाना है पर पता नहीं जा पायें जा नहीं क्यूंकि आज भारत बंद है. पूरा दिन टीवी देखते निकल गया और हम नहीं जा पाए.सिल्क बोर्ड पे लोगों ने ३ गाड़ियाँ जला दी तो हम नहीं जा पाए.अब अगले दिन जायेंगे. हमने तुम्हारे पापा और मामा दोनों के लिए एक टी-शर्ट खरीदी. पर मामा के पास बहुत सी नीली टी-शर्ट हैं. अब मम्मा पापा की शादी को एक साल होने वाला है तो देखो क्या प्लान बनता है.पापा मम्मा को गिफ्ट में साड़ी देने वाले हैं तो अब जा कर के उसे लेना हैं. मम्मा ने एक बहुत अच्छी सी  साड़ी  ले ली. पापा के लिए एक  गॉगल  मंगवाया मम्मा ने पर उन्हें पसंद नहीं आया.
          अब डॉक्टर हमें १५ दिन में ही बुलाने लगी है. मम्मा को दूसरा टिटनेस भी लग गया. बहुत दर्द हुआ और अगले दिन मेहमान भी आने वाले हैं.मम्मा ने दही बड़े बनाये और बाद में पापा ने सब के लिए  बाहर  से खाना मंगवाया. अब हमारी वर्षगांठ आने में २-३ दिन ही बचे हैं. फिर उस  दिन   मजे करेंगे.

मम्मा का टेस्ट

आज मम्मा का टेस्ट था बैंक का. तो हम लोग सुबह ही सुबह चले गए थे. तुमने खूब मजे किये वहां. जब मम्मा टेस्ट दे रही थी तो तुम बहुत मस्ती कर रहे थे. फिर जयनगर जा कर के थोडा सामान लिया और वापस आ गए. दोनों बहुत थक गए थे. फिर पापा ने पुलाव बनाया.और खाने के बाद हम लोगों ने आराम किया. पापा के एक फ्रैंड की बेटी हुई है और वो  कूद फांद भी  करने लगी. हम सोच रहे हैं की तुम कब करोगी.अब हम लोगों को अपना बेड़ भी अपने रूम में लाना है. अरे हाँ एक बात तो बताना भूल ही गए हम एक बेबी पोस्टर भी लाये हैं  तुम्हारे लिए. अब मम्मा पापा को बोल  के उसे रूम में लगाएगी.
              आजकल मम्मा बहुत परेशान है. आपकी दादी को ले के.वो पता नहीं क्यूँ मम्मा को कामवाली जैसा सोचती हैं.उन्होंने मम्मा को हेल्प नहीं की तो उसने कुछ नहीं कहा. वो अनामिका  को लायी तो मम्मा ने कुछ नहीं कहा. शादी के बाद घुमने नहीं जाने दिया तो कुछ नहीं कहा फिर भी वो कहती हैं कि मम्मा कुछ नहीं करती. मम्मा की तबियत भी तो ठीक नहीं रहती है.इसलिए मम्मा बहुत उदास है आज और पता नहीं कब तक रहेगी. हो सकता है की आज मम्मा तुम्हारे मामा के घर जाये.एक तो कल पापा को ऑफिस भी जाना है और फिर मम्मा आज  खुश भी नहीं है. वो मम्मा का साथ नहीं दे रहे क्यूंकि.उन्हें कुछ तो करना ही चाहिए

कुछ अनुभव जिंदगी के

पहले  से  मम्मा  पापा  अपने  बेबी  के  लिए  शुक्रवार का   फास्ट  करते  थे  पर  अब  मम्मा  नहीं  कर  पाती  तो  पापा  करते  हैं .आज  पापा  का  फास्ट  है . मम्मा  उनको  अच्छी  सी  काफी  बना  के  देगी .आज  दादी  ने  मम्मा  को गंदे से बोला   तो  उसे  भी  गुस्सा  आ  गया  और  उसने  दादी  को  जवाब  दे  दिया .पर  बाद  में  पापा  बहुत  गुस्सा  हुए   तो  फिर  मम्मा  ने  सॉरी  बोला  और  किसी  तरह  पापा  को  मनाया  और  उनके  लिए  खाना  बनाया .बहुत  मुश्किल  था  मम्मा   के  लिए  पर  वो   पापा  को  बहुत  प्यार  करती  है .ये  दिन  तो  जैसे  तैसे  गुजर  ही  गया  और  थोडा  थोडा  नोर्मल  हो  गया . सुबह  उठ  के  पापा  ने  मम्मा  को  उठाया   तो  थोडा  ठीक  लगा . फिर  भी  मम्मा  का  मूड  ठीक  नहीं   हो  पा  रहा  था  तो  उसने  पापा  को  बोला  कि मामा  के  घर  ले  जा  दो . वो  मान  गए  और  फिर  मम्मा  ख़ुशी  ख़ुशी  सो  गयी  की  वो  कल  घुमने  जाएगी .
              आज तो  मम्मा  बहुत  खुश  है . हम  ब्रेकफस्ट  कर  के  चले  जायेंगे  और  शाम  को  वापस  आयेंगे .ब्रेकफस्ट  में  पोहा  खा  के  हम  लोग  चले  गए .दिन  में  मम्मा  की  फर्मायशी           कढी  और  पालक  की  सब्जी  खायी . शाम  को  नानी  ने  आलू   बांये  थे  उनको  खा  के  हम  लोग  वापस  आ  गए .घर  आ  के  दादी  के  लिए  रोटी  बनायीं  क्यूंकि  उनका  फास्ट  था  और  सो  गए . अब  सब  कुछ  ठीक  हो  गया .
                   अगले  दिन  पापा  मम्मा  के  लिए  मसाला  ओट्स  और  ढोकला  लाये . अब  किसी  दिन  बनाएगी  और  शायद  उसके  छुट  को  भी  अच्छा  लगेगा . पापा  कभी  कभी  गाना  गाते  हैं  “छुट  भेल  मेरे , छुट  भेल  मेरे , मेरे  जान  है  तू , मेरे  शान  है  तू ” और  मम्मा  खुश  होती  है .
                    अब  तो  तुम  बहुत  देर  देर  तक  उठे  रहते  हो  शायद  और  मूवमेंट  करते  हो .मम्मा  को  किक करता  है  न  बेबी .अब  पापा  को  भी  फील  होने  लगा  है . तुम  को  शायद  जगजीत  सिंह  पसंद  आये  क्यूंकि  उसकी  गजल  सुन  के  तुम  मूवमेंट  करते  हो  और  जब  मम्मा  फ्रूटी  पीती   है  तो  भी .पापा  ने  पता  लगाया  की  जब  मम्मा  फ्रूटी  पीती  है  तो  पेट  ठंडा    हो  जाता  है  और  तुम  वहां  से  भागना  चाहते  हो . अब  पापा  तुम्हारे  साथ  खेलने  भी  लगे  हैं  और  तुम  उनको  रिस्पोंस  भी  देने  लगे  हो .उनकी  आवाज  सुन  के  तुम  ज्यादा  मूवमेंट  करते  हो .पापा  की  आवाज  पसंद  है  न  पापा  के  बेबी  को .

                     मम्मा  का  वेट नहीं  बढ़  रहा  है .इस  से  पापा  बहुत  परेशान  हैं . आजकल  वो  मम्मा  का  और  ज्यादा  ध्यान  देने  लगे  हैं . और   मम्मा  के  लिए  बनाना  शैक  बनाते  हैं .अपने  पापा  को  थैंक  यू  बोलो  क्यूंकि  वो  तुम्हारा  और  मम्मा  का  बहुत  ध्यान  देते  हैं .वो बहुत  सारे  जूस  भी  ले  के  आये  हैं  जिससे  मम्मा   उनको  पिए  और  बेबी  को  भी  मिले  . और  रोज  मम्मा  खजूर खाती  है . तुमको  अच्छा  लगता  है  न ??आजकल  मम्मा  मोर्निंग  में  वाक  के  लिए  जाती  है  तो  पापा  भी  साथ  आते  हैं  क्यूंकि  कभी  कभी  वो  फैंट  हो  जाते  है  पर  इस  से  पापा  का  जिम  जाना  छुट  जा  रहा  है  और  उन्हें  बेसमेंट  में  ही  दौड़ना  पड़ता  है .
              २३  मार्च  से  नव्रत्रियाँ  भी  शुरू  हो  रही  हैं . तुम्हारी  दादी  पूरे  फास्ट  लेंगी  पापा का   भी  क्यूंकि  उस  दिन  शुक्रवार  भी  है . आज  तो  तुमने  बहुत  ही  मूवमेंट किया  शायद  बहुत  खुश  हो .कल  हमें  बैंक  जाना   है .
             आज  हम  जयनगर  गए  वहां एक्सिस  बैंक  में  मम्मा  का  अकाउंट  खुलवाया  और  दोनों  ने  मौसमी  का  जूस  पिया  जो  की  बहुत  ही  रेफ्रेशिंग  था . उस  के  बाद  मम्मा  ने  छोला  भटूरा  और  पापा  ने  रोटी  करी   खायी . और  बहुत  सारा  सामान  लेने  के  बाद  वापस  आ  गए . पर  तब तक  तुम्हारी  दादी  का  मूड  फिर  से  ऑफ था  चलो  कोई  नी  रोज  की  ही  बात  है  फिर  शाम  को  उन्हें  ले  के  मंदिर  गए . और  आ  के  मम्मा  ने  उनके  लिए  सब्जी  बनायीं जो  पापा  ने  पहले  से  काट  कर  के  गए  थे . मम्मा  पापा  का  पेटू  भरा  है  वो  दोनों  नहीं  खायेंगे . फिर  रात  को  मम्मा  ने  मिल्क  पिया  और  दोनों  सो  गए .

                आज  सुबह  उठ  के  मम्मा  पापा  वाक  के लिए  गए . शायद  हम  कहीं  घुमने  जायेंगे   तुम्हारी दादी के  साथ .अभी  मम्मा  ने  ब्रैड    सैंडविच  बनाया  पर  शायद  तुम्हे  अच्छा  नहीं  लगा  क्यूंकि  वो  नहीं  खा  पाई  और अभी  तुम्हारी दादी के  लिए  बनाना  शेक भी  बनाया .अपने  और  पापा  के  शेयर  का  रैफ्ज्रेटर  में रख  दिया .आज  तुम्हारे  पापा  मम्मा  से  कुछ  गुस्सा  हैं  समझ  नहीं  आता  कैसे  मनाऊं    उनको .तुम  मुझे  कुछ  हेल्प  करो            
               पहले  हमको  उठने  में  लेट  हो  गया  फिर  किसी  तरह  जल्दी  जल्दी  तैयार  हो  के साउथ  सिटी  के   पार्क  गए . फिर  मम्मा  ने  आ  के  खाना  बनाया . आज  थोडा  थोडा  सर दर्द  हो  रहा  है  और  पापा  भी  फिर  से  गुस्सा  हो  गए  हैं  क्यूंकि  वो  दादी  से  कह  रहे  थे  मेरा  कोई  और  कमिटमेंट  नहीं  होता  तो  वो  उन्हें  छोड़  देते  तो  मम्मा  ने  कहा  कि  तुम  जाना  चाह  रहे  हो  तो  चले  जाओ  वो तुम्हारे मामा के घर  चले  जाएगी पर  फिर  भी  वो  गुस्सा  ही  हैं .अब  मम्मा  कैल्सियम  खा  के  सोने  वाली  है . समझ  नहीं  आ  रहा  पापा  का  वेट  करे  या  सो  जाये . देखती  हूँ  थोड़ी  देर  फिर  सो  जाउंगी .
               अभी  अभी  मम्मा  को  वोमिट  भी  हो  गयी  चलो  तब  तक  पापा  भी  आ  गए  फिर  बाद  में  शायद  तुम्हे  भूख  लग  गयी  तो  उन्होंने  मैगी बनायीं  और  फिर  हम  मैगी  खा  के  सो  गए .आज  सुबह  उठते  के  साथ  ही  मम्मा  के  कंधे  में  दर्द  हो  रहा  है  पता  नहीं  क्यूँ .अभी  ब्रेकफास्ट  में  आलू   का  पराठा  बनेगा . आज  एक  गड़बड़  हुई  मम्मा  से  माइक्रोवेव  का  डब्बा  खराब  हो  गया  सब्जी  बनाने  में . मम्मा  बहुत  डर  गयी  थी  तो  पापा  ने  कहा  कि  दादी  को  बताएँगे  कि  पापा  से  खराब  हुआ  वर्ना  मम्मा  की  डांट पड़ेगी .आज  हमारे  वहां  लाइट  नहीं  है  और  पापा  को  ऑफिस  जाना  था  पर  मम्मा  की  तबियत  ठीक  नहीं  है  तो  वो  नहीं  गए .शाम  को  दादी  के  लिए  लौकी  की  सब्जी  बने  है .तुम्हारे  छाछा  और  दादी  खा  रहे  हैं  मम्मा  पापा  बाद  में  खायेंगे .आज  शायद  पापा  देर  तक  ऑफिस  का  कम  करेंगे.
               सुबह  उठ  के  मम्मा  पापा घुमने  के  लिए  गए  और  फिर  मम्मा  ने  जल्दी   से नाश्ता  बनाया  क्यूंकि  हमारे  कम  वाली  जल्दी  आने  वाली  थी . लंच  में  तो  आज  बहुत  सारी  चीजे  बनी  थी  बड़ी , गोभी  की  सब्जी  और  रायता . खाना  बहुत  अच्छा  बना  था .मम्मा के लैपटॉप में वालपेपर सेट नहीं होता पापा ने बहुत मुश्किल से आज एक छोटे से बच्चे  का  फोटो लगाया शयद जब तुम हमारे पास आओगे तो तुम भी ऐसे ही लगो इसलिए मम्मा हर टाइम उसे देखना चाहती है. पापा को थैंक यू बोलना पड़ेगा अब हम दोनों को. अभी तुमने जोर से मूवमेंट किया शायद तुम मम्मा से सहमत हो.
                    आज पापा मम्मा को खाने की टेबल में खाते हुई अकेला छोड़ के तुम्हारे दादी और चाचा के साथ गप मरने चले गए जबकि मम्मा ने दिन भर बिलकुल भी परेशां नहीं किया ठीक है उनसे बात करना भी जरुरी है पर मम्मा को भी तो बुरा लगता  है. पहले तो मम्मा बहुत उदास हुई फिर उसने सोचाकी वो क्यूँ उदास हो जब तुम हो उसके पास.वो अकेले थोड़ी न है. पापा को मम्मा के साथ नहीं बैठना तो क्या हुआ तुम तो हो ही न उसके पास. अब आ के पूछ रहे हैं कि ठीक से बात क्यूँ नहीं कर रही पर मम्मा  नहीं बताएगी. वो अपने बेबी  के साथ बात करेगी.आपके पापा आ के सो भी गए हैं. मम्मा को नींद नहीं आ रही क्यूंकि एक तो तुम खेल रहे हो दूसरा वो दिन में बहुत सोयी है. आज मम्मा को इतनी नींद आई कि उठते समय उसे याद ही नहीं था कि वो यहाँ है.उसे लग रहा था कि वो तुम्हारे नानी के घर है और वो अभी उसे चाय बना के देगी.पर मम्मा तो वहां है ही नहीं.आज मम्मा को तुम्हारे नाना, नानी और मामा कि बहुत याद आ रही है. आज तुम्हारे नाना कि जोइनिंग का लैटर भी बन गया है अब पता नहीं कितना टाइम और लगेगा.चलो अब मम्मा भी सोने कि कोशिश करते है. अब कल बात करेंगे तुम भी सो जाओ.
                कल मम्मा तुमसे बात नहीं कर पाई ठीक से.आज शुक्रवार है तो तुम्हारे पापा का भी दादी के साथ व्रत है.मम्मा ने ब्रेकफास्ट में अपने लिए ढोकला और इन लोगों के लिए बनाना शेक बना और अभी अपने लिए खिचड़ी बना रही है जिसे बनाते बनाते मम्मा का हाथ जल गया थोडा सा बर्फ लगाया अभी पापा से पूछना पड़ेगा क्या कुछ लगाने के लिए है जिससे थोडा जलन कम हो.तुम तो अब बहुत ही खेलने लगे हो अपनी मम्मा के साथ. बी मुझे लगता है शायद तुम लात भी मरने लगे हो.ऐसा लगता है शायद तुम बहुत जोर से धक्का दे रहे हो.बहुत अच्छा महसूस होता है तुम्हे ऐसा करते हुई देखना.अब मम्मा का खाना बनने वाला है तो वो देखने जा रही है कि कैसा बना है. शायद तुम्हे भी अच्छा लगे क्यूंकि आज तक तुमने उरद दाल वाली खिचड़ी नहीं खायी है.आज मम्मा ने पापा के लिए एक गाना शेयर किया है.पर उन्होंने तो देखा ही नहीं "तू जहाँ जहाँ चलेगा मेरा साया साथ होगा".अब हम दोनों मिल के देखते हैं कि वो कब उसे देखंगे.अभी बहुत मुश्किल से मम्मा का वेट बाधा है ५६.१ .आज तुम्हारे पापा खुश होंगे शायद.चलो अब कल बात करेंगे और आज खेल क्यूँ नहीं रहे हो? आज तुम्हारे पापा गाना गा रहे थे "छुट भेल में तेरा पापा हूँ,में तेरा पापा हूँ" और हाँ एक बात बताना तो भूल गयी तुम्हे कल तुम्हारे पापा ने तुम्हे गिटार बजा के सुनाया और तुमने भी उन्हें खूब रिस्पोंस दिया. चलो अब मम्मा सो रही है पापा भी आ गए हैं.
                   आज मम्मा पापा सुबह सुबह बारिश की आवाज से उठे.ये इस साल की पहले बारिश है.सब लोग इसका बहुत लम्बे टाइम से इन्तजार कर रहे थे. शायद अब थोडा मौसम ठीक हो जाये वर्ना तो बहुत गरम हो रहा था . फिर हम लोग घुमने के लिए बहुत दूर तक गए वहां एक पहाड़ी तरह का मंदिर भी देखने को मिला . आ के मम्मा ने आलू के पराठे बनाये.
                  कल भी मम्मा टाइम नहीं दे पायी तुम्हारे लिए. कल हम लोग तुम्हारे पापा की मौसी के  घर गए थे और तुम्हारे दादी वहीँ रह गए.आज दशहरा है तो मम्मा ने हलुवा और मेथी पूरी बनायीं.आज दिन के खाने के लिए तुम्हारी बड़ी नानी के घर जाना है क्यूंकि टीटी मामा भी अब अपने घर जा रहा है तो मम्मा उससे मिलाने के लिए जाएगी. तुम्हारी दादी भी हमारे साथ चलेंगी और शायद वापस घर आते समय हमारे साथ अनामिका भी आये यहाँ रहने के लिए.क्यूंकि आजकल उसकी छुट्टियाँ हैं.रात के लिए तो मम्मा का खाना बना हुआ है कल मम्मा ने रात को पलक पनीर की तरी बांयी थी और मटर की दाल भी है.कल से मम्मा पापा की फाइट भी हो जा रही है बार बार.अब पता नहीं कैसे सही होगी? अभी तुम खेलने भी लगे हो. अब मम्मा पापा के पास जा रही है.
             आज मम्मा बहुत दिन बाद बात कर रही है.पहले पापा की तबियत खराब हुई फिर मम्मा की . बहुत जुखाम हुआ था. बड़ी मुश्किल से ठीक हुआ. उन्ही दिनों स्कैन के लिए भी जाना था तो डॉक्टर ने कहा की तुम छोटे लग रहे हो तो मम्मा पापा बहुत परेशां हो गए. पापा ने तो दिन भर जाँच पड़ताल तो पता लगा की सब ठीक है और अगले दिन डॉक्टर ने कहा की सब ठीक है तो जान में जान आई. बिच में हम जौर भी गए थे घुमने के लिए कोई दीदी हैं उन्होंने खाने के लिए बुलाया था.आज अल्मोरा में तुम्हारे एक मामा हैं जिनकी शादी हो रही है मम्म भी जाना चाहती है  पर मम्मा ने सारी तैयारियं फ़ोन में सुनी तो अच्छा लगा और तुम्हारे एक नयी मामी आ गयी है आज.
           मम्मा बहुत गन्दी हो गयी है ना आजकल.बहुत टाइम हो गया तुमसे  बात करे.१८ अप्रैल को तुम्हारे दादी चली गयी हैं और इस दिन तुम्हारे मामी का जन्मदिन भी था.पहले मम्मा पापा दादी को छोड़ने कोरामंगला गए और फिर उन दोनों का फिर से झगडा हो गया तो मामी के घर नहीं जा पाए. फिर शाम को पार्टी में गए. बहुत मजा आया .फिर मम्मा ने एक सूट भी खरीदा अपने लिए.आज अक्षय तृतीया है तो मम्मा ने पापा का दिया हुआ पेंडेंट पहना है.आज मम्मा पापा की   शादी  को १० महीने हो गए हैं.
           अब तो तुम बहुत जोर से खेलने लगे हो.कल तुमने एक जोर का धक्का दिया जिसमे कुछ आवाज भी आ रही थी.और तुम्हारे पापा को भी सुने दे. कल उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके गाल पे तुमने छुआ हो.'बुडुक-बुडुक' की सी आवाज आई थीअब मम्मा की भूख  भी बढ़ गयी है वो ज्यादा खाना  खाने  लगी है.अभी पापा बाल  कटवाने गए हैं.

Tuesday, May 1, 2012

होली

७ मार्च  को  मम्मा  के  अचानक  थोडा  पेट  दर्द  हुआ  तो  वो  डर  गयी  और  मम्मा  पापा  दोनों  डॉक्टर  के पास  गए . उसने  कहा  सब  ठीक  है  तो  जान  में  जान  आई  दोनों  की  और  ब्रेकफास्ट  कर  के  लौट  आये . पर  अब  मम्मा  को  कैल्सियम  और  आयरन भी  लेना  है  रेगुलरली  और  बचा  हुआ  फोलिक  एसिड   वापस  करना  है .अब  अगला टाइम   ६  अप्रैल  का  मिला  है .तब  हम स्कैन  भी  करवाएंगे , मम्मा  बहुत  वेट  कर  रही  है  पर  अभी  तो  लगभग  लगभग  पूरा  एक  महिना  बचा  है .
              ८  मार्च  की  होली  है  बैंगलोर  के  हिसाब  से  पर  हम  ९  को  मनाने  वाले  हैं  अपने  घर  के  हिसाब  से . ये मम्मा  की  पहली  होली  है  पापा  के  साथ  पर  वो  इस  साल  ज्यादा  नहीं  खेलेगी .फिर  गुझिया  बनानी  शुरू  हुई  और  पापा  को  अच्छी  मशीन  नहीं  मिल  पाई  वो  तीन  टाइप  की  मशीन  लाये  पर  मम्मा  को  कोई  भी  अच्छी  नहीं  लगी  और  उस  ने  हाथ  से  ही  बनायीं .और  समोसे  तो  नहीं  बन  पाए .फिर  छलड़ी  के  पहले  दिन  हम  दादी  की  सिस्टर  के  वहां  गए .इन  लोगों  को  होली  गाने  का  शौक  है  , मम्मा  तो  थक  गयी .वर्ना  वो  तो  चाहती  थी  की हम  उनके  स्कूल  ले  जा  के  उनका क्राफ्ट का काम देखै  पर  मम्मा  थकी  हुई  थी  तो  हम  नहीं  गए .किसी  दिन  तुम्हारी  दादी  को  वहां  छोड़ना  पड़ेगा .वापस  आने  के  बाद  मम्मा  को वोमिट हुयी .रात को  खाना  खाने  के  बाद  सो  ही  गए .
                     आज  होली  है . मम्मा  ने  आलू  बनाये  हैं  जो  की  उसे  बहुत  पसंद  है . उसके  बाद हमने  थोड़ी   सी  होली  खेली और  काफी  सारी  फोटो  खिची  जब  तुम  आ  जाओगे  तो  तुम्हे  दिखायेंगे     .कल  होली  का  टीका  होगा  और  मम्मा  को  गिफ्ट  मिलंगे .आज  तुम्हारी  मामी  भी  आई  है  होली  का   टीका  करवाने  वो  भी  मम्मा  को  गिफ्ट  देगी .मम्मा  ने  बहुत  सारी   चीजें  बनायीं  हैं  खाने  में  पापा  की  हेल्प  से  और  एक  नया  एक्सपेरिमेंट  कर  के  कोफ्ते  भी  बनाये  माक्रोवेव में . पर  पापा  की  फिंगर में  चोट  आ  गयी . काफी  ब्लड  भी  आया  पर  उंहोने  मम्मा  को  नहीं  बताया .तुम्हारे  बड़े  नाना  नानी  को  यहाँ  बहुत  अच्छा  लगा . और   दद्दा  ने  तो  खूब   शैतानी  कि  हैं .वो  खुश  रहता  है  अपनी  बुआ  के  घर  आने  में .फिर  रात  को  खाना  खा  के  वो  लोग  चले  गए .सुबह  उठ  के  रोज कि  लाइफ  स्टार्ट  हो  गयी .आज  ब्रेकफस्ट  में  मम्मा  ने  ओट्स  बनाया  था  पर  वो  नहीं  खा  पाई , फिर  दादी  ने  पराठे  बनाये .कभी  कभी  आपके  पापा  भी  बनाते  हैं  मम्मा  के  लिए  पराठा . पर  ज्यादा  पराठा  खाने  से  मम्मा  के  मुह  में  छाला  हो  गया  था  वो  ओट्स  भी  खाती  हैं  कभी  कभी .मम्मा  एक  दही  बड़े  का  पैकेट    भी  लायी  है  वो  बनाएगी  किसी दिन.

शोपिंग

१९  फेब  को  हम  वेस्ट  साइड  गए  थे  क्यूंकि  पापा  के  फ्रेंड  ने  मम्मा  की  “मुह  दिखाई ” का  गिफ्ट  दिया  है  और  मम्मा थोडा  थोडा  मोटी  होने  लगी  है  तो  हम  शौपिंग  करेंगे .वहां  से  मम्मा  ने  दो  कुरते  ख़रीदे . अब  होली  भी  आने  वाली  है  तो  मम्मा  को  पापा  और  चाचू  के  लिए  गिफ्ट  भी  लेना  है . इसलिए  मम्मा  ने  पापा  के  लिए  एक  टी -शर्ट , २  लोअर  और  १  लोअर चाचू  के  लिए  ख़रीदा .
                         अब  मम्मा  का  मन  बहुत  ज्यादा  तुम्हारे  मामा  के  घर  जाने  का  है  क्यूंकि  वो  घर  में  बोर  हो गयी   है . वो  अगले  सन्डे  का  बहुत  वेट  कर रही  है  जाने  के  लिए . उस  दिन  तुम्हारी  दादी  भी  वहां  जाएगी . वो  अभी  तक वहां  नहीं  गयी  हैं .सन्डे  को  मम्मा  को  “भिटौली ” भी  मिलने  वाली  हैं  तुम्हारे  नाना -नानी  की  ओर  से  और  बड़ी  नानी  बना  के  खिलाएगी . जैसे तैसे  सन्डे  आ  ही  गया  और  मम्मा  वहां  गयी .मम्मा  ने  खूब  मस्ती  की  और  अपनी  पसंद  का  खाया .तुम्हारी  मामी  ने  एक  नया  एक्सपेरिमेंट  कर  के  कश्मीरी  दम  आलू बनाया  बहुत  टेस्टी हो  रहा था .फिर  मम्मा  कुछ  थक  सा  गयी  थी  और  थोड़ी  देर  रेस्ट  करने  के  बाद  हम  अपने  घर  वापस  आ  गए .अब  होली  भी  आने  वाली  है  तो  हम  लोगों  को  गुझिया  बनानी  होंगी . पापा  तो  चाहते  हैं   कि  समोसे  भी  बनाये  जाएँ  अब  पता  नहीं  मम्मा  बना पायेगी  या  नहीं .
शोपिंग 

Sunday, April 29, 2012

पहला अनुभव स्कैन का

तुम्हारे  पापा  ने  प्यार  से  तुम्हारा  एक  नाम  रखा  है  ‘छुट  भेल ’ जो  की  मम्मा  पापा  का  सेक्रेट  है . हमने  किसीको  नहीं  बताया  पर  बेबी  को  तो  पाता  है .आजकल  मम्मा  कहीं  नहीं  जाती  और  घर  ही  रहती  है  क्यूंकि  ज्यादा  ट्रेवल  नहीं  करना  चाहिए . पापा  मम्मा  का  बहुत  ध्यान  देते  हैं  और कभी  सर  में  तेल  डालते  हैं  तो  कभी  बाम  लगाते  हैं . धीरे  धीरे  ३  महीने  पूरे  हो  गए  ११  फेब  को . और  अब  वैलेंटाइन  डे  आने  वाला  है  तुम्हारे  मम्मा  पापा  का  पहला  वैलेंटाइन और  तुम  भी  हमारे  साथ  हो .पापा  ने कैंडल  लाइट  डिनर  के  लिए  मंदी  रेस्तरां  बुक  करवाया  है . मम्मा  को  एक  पेंडेंट भी  गिफ्ट  मिला  है  और  हमें  उस  दिन  स्कैन  के  लिए  भी  जायेंगे  और  तुम्हे  देखेंगे . इन्तजार  की  घड़ियाँ  समाप्त   हुई  और  वो  दिन  आ  गया . हम  लोग  स्कैन   के  लिए  हॉस्पिटल  गए  और  अपने  बेबी  को  देखा . अब  तुम  तीन  महीने  के  हो  गए  हो  और  अब  तुम्हारे  लम्बाई  ३  इंच  है . पहले  तो  तुम  काफी  शांत  थे  पर  बाद  में  हलचल  करने  लगे , तुम  अपना  हाथ  हिला  रहे  थे , शायद  अपनी  आँख  छूना   चाह  रहे  थे . अब  हम  दोनों  बहुत  खुश  हुए   और  शाम  को  डिनर  के  लिए  बाहर  गए .अपने  बेबी  को  ऐसे  देखना  बहुत  अच्छा  लगता  है . मम्मा  का  मन  तो  था  बस  देखते  रहे .आज  मम्मा  पापा  के  साथ  पहली  बार  अकेले  डिनर  के  लिए  गयी  इसलिए  वो  बहुत  खुश  थी .हमने  खूब  एन्जॉय  किया  और  हमारे  बेबी  ने  भी .अगले साल  तुम  भी  हमारे  साथ  चलोगे  और  टेबल  में  खूब  शैतानी  करोगे .अब  मम्मा  थोडा  बहुत  ट्रेवल कर  सकती  है  और  तुम  अपने  मामा  के  घर  जा  सकते  हो .अब  तुम्हारे  बड़े  नाना  नानी  भी  आ  जायेंगे  और  मम्मा  के  साथ  साथ  तुम  भी  फर्मयाशी  खाना  खाओगे .हमारा  डॉक्टर  के  साथ  अगला  अपोइन्मेन्त १६मार्च  का  है

पहला अनुभव स्कैन का
 

एक पिता की केयर अपने बच्चे के लिए

वैसे तो  तुम्हारे  पापा  घर  से  ही  ऑफिस  का  काम  किया  करते  हैं  पर  कभी  कभी   तो  ऑफिस  जाना  पड़ता  है .आज  ८  फरवरी  को  पापा  को  ऑफिस  जाना  है  और  मम्मा  थोडा  सा  परेशान  है .चलो  रात  को  पापा  आ  गए . मम्मा  की  तबियत  खराब  थी , उसे  बहुत  सर दर्द  हुआ  और  खाना  खाते  समय  वोमिट  हुई  और  मम्मा  उसे  बहा  भी  नहीं  पाई . पापा  ने  आ  के  फिर  वाशरूम  भी  साफ़ किया  और  मम्मा  के  सर  में  बाम  भी  लगाया  क्यूंकि  मम्मा  कोई  दवाई   नहीं  ले  सकती .कभी  कभी  तुम्हारे  मामा  मामी  भी  आते   रहते  हैं  मम्मा  के  लिए  कुछ  न  कुछ  अच्छा  खाने  को  ले  के . आज  तुम्हारी   मामी  मम्मा  के  लिए  गोल -गप्पे  लायी  थी .और  कभी  कभी  मम्मा  पापा  के  साथ  जा  के  छोले -भठूरे  खाती  है  जो  मम्मा  को  बहुत  पसंद  है .मम्मा  को  साँस  लेने  में  परेशानी होती  है  तो  वो  पापा  के  साथ  वाक  पे  जाती  है  या  फिर  छत  पे . वहां  हम  तारों  को  देखते  हुए   खुली  हवा  में  तुम्हारी बातें  करते  हैं . और  हम  कभी  कभी  पापा  के  एक  फ्रेंड  के  घर  भी  जाते  हैं . एक  दिन  हम  उनके घर  पैदल गए . बीच  में  साउथ  सिटी  का  पार्क  पड़ता  है  यहाँ  बैठने  में  बहुत  मजा  आता  है.

मामा के घर की पहली यात्रा

इन्ही  दिनों  तुम्हारी  दादी  के  ऑपरेशन  की  बात  भी  चली  और  वो  २८  को  हॉस्पिटल  चली  गयी . तब  पापा  ने  मम्मा  को  तुम्हारे  मामा  के  घर  भेजा  जिस  से  मम्मा  की  अच्छे  से  केयर  हो  सके .मम्मा  काफी  उदास  हुई  क्यूंकि  वो  पहली  बार  अकेले  गयी  थी  जब  उसे  केयर  की  जरुरत  थी  पर  पापा  के  पास  ओर  कोई  रास्ता  भी  नहीं  था . मम्मा  पापा  से  बहुत  गुस्सा  भी  हुई  थी  पर  शायद  मम्मा  को  गुस्सा  नहीं  करना  चाहिए  था  क्यूंकि  पापा  कुछ  नहीं  कर  सकते  थे .
        उधर  तुम्हारा  दद्दा  अपनी  बुआ  के घर  आने से  बहुत  खुश  था  और  वो  बुआ  के  वोमिट  करने  पे  बहुत  उदास  हो  जाता  था  और  खुद  भी  कर  के  दिखता  था .फिर  दादी  का  ऑपरेशन  हो  गया  और  पापा  मम्मा  को  जल्दी  से  घर  ले  आये .अब  मम्मा  खुश  थी .मम्मा  30 दिस.  को  वापस  आई  थी  और  दोनों  ने  काफी  बातें की .फिर  दादी  भी  घर  वापस  आ  गयी . अब  मम्मा  कुछ  काम  नहीं  कर  पाती  थी  तो  पापा  का  काम  बहुत  बढ़  गया . उन्होंने  बहुत  मेहनत की . कभी  मम्मा  संतरा  खाती  तो  कभी  जूस  ,कभी  ग्लूकोस  तो  कभी  भेलपुरी . तभी  मम्मा  को  पता  चला  की  मूंग  दाल  की  नमकीन  खाने  से वोमिट  कम  होती  है .३ जन.  को  हमें स्कैन के  लिए टाइम  मिला   .मम्मा  पापा  दोनों  बहुत  उत्साहित थे  इस के  लिए  क्यूँ  की  हमने  अपना  अंश  दिखने  वाला  था  और  दोनों  बहुत  टेंशन  में  भी  थे  कि  सब  ठीक  हो .फिर  दोनों  स्कैन के  लिए  गए  तो  देखा  कि  तुम तो  बहुत  ही  छोटे  से  हो . हमने  एक  सफ़ेद  बिंदु  सा  देखा दिया  जो  की  तुम  हो . अभी  तुम  बहुत  छोटे  हो  शायद  मटर  के  दाने  के  बराबर  और  तुम्हारे  लम्बाई  है  ४.५  मिमी   .आज  हमने  तुम्हारी  धड़कन  सुनी  एक  धुक -धुक  की  सी  आवाज  जो  की  तुम्हारा  स्पंदन  है .अभी  तुम्हारी  उम्र  ६ हफ्ते  ४  दिन  है . मम्मा  को  शुरू  के  ३  महीने  तक  बहुत  ध्यान  देना  है  और  संभल  के    रहना  है . आजकल  एक  एक  दिन  बहुत  मुश्किल  से  निकलता  है . लगता  है  जैसे  एक  दिन  एक  साल  हो  गया  हो






Thursday, April 26, 2012

मेरे अंश का पहला चिन्ह

अगले  दिन  तुम्हारे  पापा  सब  से  बचते  बचाते  प्रैगनेंसी टेस्ट  किट  लाये  क्यूंकि  तुम्हारी  मामी  का  कहना  था  कि  टेस्ट  जल्दी  से  जल्दी  करा  लेना  चाहिए  जिससे  बेबी  हैल्दी हो .जब  मम्मा  पापा  ने  टेस्ट  किया  तो  कुछ  टाइम  तक  कुछ  रिस्पौंस नहीं  आया  तो  वो  दोनों  उदास  हो  गए . पर  फिर  हमने  देखा  तो  उसमे  टेस्ट  पाजिटिव था  तो  हम  बहुत  खुश  हो  गए  और  तुम्हारे  पापा  कि  आँखों  से  आंसू  निकल  आये  उनके  वो  आंसू  मम्मा  के  दिल  में  उतर  गए . और  हमने  टेस्ट  किट का  फोटो  भी  ले  लिया .थोड़े देर बाद मम्मा  ने  जा  के  दादी  को  बताया  और  आपकी  नानी  को  भी  फ़ोन  किया . आपकी  नानी  इस  बात  से  बहुत  खुश  हुई .अब  तो  मम्मा  बस वोमिट  ही  करती  थी .अब  हम  कुछ  टेस्ट  के  लिए  २६  को  हॉस्पिटल  गए . मम्मा  की  डॉक्टर  का  नाम  अनु  है .


एक नन्ही सी जान का इन्तजार

 
शादी के  बाद  से  ही  तुम्हारे   मम्मा  और  पापा  दोनों  तुम्हारे  आने  का  इंतजार  कर  रहे  थे . मम्मा  तो  चाहती  थी  की  तुम  पापा  के  जन्मदिन  पे  ही  आ  जाओ  और  वो  पापा  को  एक  अच्छा  सा  गिफ्ट  दे  सके  जिसका  उन्हें  बहुत  इंतजार  है  पर  तुमने  मम्मा  को  वेट  कराया  और  तुम  खुद  से  ही  एक  अच्छे  दिन  आये   २५  दिसंबर   को ,जब  हमारी  शादी  को  ६  महीने  पूरे  हो  चुके  थे .२४ जून  को  मम्मा  पापा  की  शादी  हुई  थी  और  हमने  २४  दिसंबर को  सेलीब्रेट    किया . तुम्हारे  मामा  लोग  भी  आये  थे  उस  दिन . मामी  तो  एक  प्यारा  सा  केक  बनाके   लायी  थी .तब  मम्मा  को  लगता  था  की  शायद  तुम  आ  चुके  हो  पर  उसे  पक्का  नहीं  था . उस  दिन  तुमने  पहली  बार  पिज्जा  और  केक  खाया . आजकल  तुम्हारी  दादी  भी  हमारे  साथ  हैं  क्यूंकि  उनका  ऑपरेशन  करवाना  है . देखो कितना अच्छा केक है  


एक नन्ही सी जान का इन्तजार